spot_img
Homeमुंबईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 20 लाख लोगों को मिलेगा उनके...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 20 लाख लोगों को मिलेगा उनके हक का पक्का घर- गोपाल शेट्टी

बोरीवली (सं. भा.) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 20 लाख लोगों को उनके ‘हक का पक्का घर’ मिलने की घोषणा का उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने तहे दिल से स्वागत किया है।इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों में 20 लाख लोगों को उनके ‘हक़ का पक्का घर’ देने का ऐलान होने पर इस योजना को जनसेवक गोपाल शेट्टी ने ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार का आभार माना और उनको धन्यवाद दिया है।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मीडिया से कहा कि मध्यमवर्गीय नागरिक चाहे वे किसान हों, छोटे-मोटे व्यवसायी या अन्य काम करनेवाले लोग हों , फेरीवाले हों या फिर झोपड़ों में रहने वाले नागरिक हों, इन सभी को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है।आजादी के 75 सालों बाद अब गरीबों के बारे में सिर्फ बात ही नहीं होती है बल्कि उनके हित में ठोस कदम भी उठाये जाते हैं। मोदी जी के 20 लाख लोगों के लिए हक के पक्के मकान के कदम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। मोदी जी के इस कदम से गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को उनके हक का पक्का घर तो मिलेगा ही इन सभी सर्वसामान्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। इसके साथ ही देश की जीडीपी को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा ऐसा मेरा मानना है।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहुंगा की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने लोकसभा में एक बार कहा था कि भारत देश को अगर आगे बढ़ाना है तो कुछ साल देवी देवताओं की पूजा ना करते हुए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतमाता की पूजा करना चाहिए। उनके वाक्यों को आगे ले जाते हुए मैं कहना चाहूंगा कि देश के सभी विरोधी पार्टी के नेता देश के सर्व सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के लिए आने वाले 10 साल तक मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करने का मन बना लें जिससे देश में सर्व सामान्य लोगों को न्याय तो मिलेगा ही दुनिया के नक्शे पर भी हमारा देश उच्च पायदान पर होगा।

जनसेवक शेट्टी ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता होने के नाते मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि मैं अपने परिसर में डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को भी साकार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस जी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी , उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार के कुशल नेतृत्व में काम करते हुए सबको उनके हक का पक्का घर प्राप्त हो इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com