spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसिंगापुर दौरे पर यूपी को 6,650 करोड़ का निवेश तीन समझौते, 20...

सिंगापुर दौरे पर यूपी को 6,650 करोड़ का निवेश तीन समझौते, 20 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

लखनऊ (सं.भा.): उत्तर प्रदेश में रोजगार और निवेश के मोर्चे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन बड़ी प्रगति दर्ज की गई। सिंगापुर स्थित कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ प्रदेश में 6,650 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, निवेश प्रस्ताव आवास विकास, लॉजिस्टिक ढांचा और डेटा केंद्र जैसी प्रमुख परियोजनाओं से संबंधित हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर संपर्क व्यवस्था और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

प्रस्तावित योजनाओं में जेवर क्षेत्र के निकट आधुनिक टाउनशिप, कानपुर–लखनऊ मार्ग पर लॉजिस्टिक पार्क तथा नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में उच्च क्षमता वाले डेटा केंद्र की स्थापना शामिल है। राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com