spot_img
Homeमुंबईमौज-मस्ती के लिए करते थे बाइक चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौज-मस्ती के लिए करते थे बाइक चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नालासोपारा (सं. भा.) विरार व अर्नाला पुलिस स्टेशन में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के 2 मामलों में शामिल 4 आरोपियों को अपराध शाखा यूनिट – 3 की टीम द्वारा गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों ने मौज मस्ती करने के लिए गाड़ियों की चोरी की थी। साथ ही बताया कि विरार स्टेशन के समीप स्थित पे एंड पार्क से दोपहिया वाहन चोरी होने का मामला बीते 4 अगस्त को विरार पुलिस ने दर्ज किया था। इसके अलावा न्यू विवा कॉलेज परिसर से दोपहिया वाहन चोरी होने का मामला अर्नाला पुलिस ने 5 अगस्त को दर्ज किया था। दर्ज दोनों मामलों की जांच में जुटी टीम ने मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी परीक्षण के आधार पर अर्नाला में दर्ज मामले के आरोपी मामुन चौधरी (20) और अनुराग सिंह (19) तथा विरार पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के आरोपी ग्लेन कॅस्टेलिनो (24) और पीटर कॅस्टेलिनो (31) को हिरासत में लिया।

2.20 लाख की हैं गाड़ियां दर्ज मामले को लेकर किये गए पूछताछ में मामुन और अनुराग ने बताया कि उन्होंने मौज-मस्ती करने के लिए गाड़ियों की चोरी की हैं तथा ग्लेन और पीटर दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों ने अपने खुद की गाड़ी में दूसरे गाड़ी का पार्ट्स लगाने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करने का खुलासा किया हैं। दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की दोनों दोपहिया वाहन बरामद कर लिया हैं। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com