spot_img
Homeठाणेटोरेंटचा बाप्पा’ के 20 वर्ष पूरे, गणेशोत्सव में दिखी संस्कृति और परंपरा...

टोरेंटचा बाप्पा’ के 20 वर्ष पूरे, गणेशोत्सव में दिखी संस्कृति और परंपरा की झलक

प्रमोद कुमार

ठाणे (सं.भा.)महावितरण की विद्युत वितरण फ्रेंचाइजी के रूप में वर्ष 2007 से भिवंडी में कार्यरत टोरेंट पावर लिमिटेड की ओर से आयोजित वार्षिक गणेशोत्सव ‘टोरेंटचा बाप्पा’ ने इस वर्ष 20 वर्ष पूरे किए। पांच दिवसीय गणेशोत्सव श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं और नागरिकों ने गणेश मंडप में पहुंचकर बाप्पा के दर्शन किए।

टोरेंट पावर की ओर से पिछले दो दशकों में गणेशोत्सव के साथ सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता रहा है। इनमें रमजान इफ्तार, जन्माष्टमी दहीहांडी, रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम, कुपोषित आदिवासी बच्चों के लिए पोषण कार्यक्रम और नशामुक्ति को लेकर जनजागृति अभियान शामिल हैं।

उत्सव के दौरान भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने गणेश मंडप का दौरा किया। कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें ‘पांच मंदिर, पांच कहानियां, एक उत्सव’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में वरदविनायक, महागणपति, विघ्नेश्वर, चिंतामणि और गिरिजात्मज मंदिरों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। इसके अलावा पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण, रंगोली, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में भी कर्मचारियों व उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर टोरेंट पावर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के माध्यम से कंपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ समाज से अपने जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास करती है। भिवंडीवासियों का स्नेह और सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com