spot_img
Homeआर्टिकलसमाज का सजग प्रहरी – ‘संगठन भारत’

समाज का सजग प्रहरी – ‘संगठन भारत’

पत्रकारिता केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, एक मिशन है, जो समाज को जागरूक करता है, सच को सामने लाता है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करता है। इसी मिशन को 14 वर्षों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभा रहा है ‘संगठन भारत’। यह महज एक अखबार नहीं, बल्कि समाज का सजग प्रहरी है, जो अपने निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता को सच से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

‘संगठन भारत’ की यह यात्रा आसान नहीं रही। इन 14 वर्षों में अखबार ने कई उतार-चढ़ाव देखे। कई बार खबरों को लेकर प्रभावशाली लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी, समाजकंटकों की धमकियों का सामना करना पड़ा, लेकिन ‘संगठन भारत’ न कभी डरा, न झुका। इसकी धार तेज होती गई और यह अखबार अन्याय के खिलाफ एक मज़बूत आवाज बनकर उभरा। जब भी समाज में कोई विसंगति हुई, जब भी किसी के हक की आवाज दबाने की कोशिश हुई, ‘संगठन भारत’ ने बिना किसी दबाव के सच्चाई को उजागर करने का साहस दिखाया।

सच की राह आसान नहीं होती, लेकिन ‘संगठन भारत’ ने इस राह को अपने साहस, सत्यनिष्ठा और सामाजिक दायित्वबोध से आसान बनाया। इसकी रिपोर्टिंग सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जरिया बनी है। इस अखबार ने न केवल जमीनी स्तर की समस्याओं को उठाया, बल्कि प्रशासन और शासन को भी जवाबदेह बनाने का प्रयास किया।

आज, जब ‘संगठन भारत’ 15वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तो यह सिर्फ अखबार के सफर का एक और पड़ाव नहीं, बल्कि सत्य, साहस और समर्पण की एक मिसाल है। यह उन सभी पत्रकारों और पाठकों का प्रतिबिंब है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मैं, ‘संगठन भारत’ की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर, इस अखबार को और इसके पीछे कार्यरत समर्पित टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अखबार इसी तरह समाज की सच्ची आवाज बना रहे, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता का उदाहरण पेश करता रहे।

अजय सिंह – वरिष्ठ पत्रकार

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com