spot_img
Homeमौसा ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

मौसा ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

मौसेरे भाईयों ने किया मुँह काला

गिरफ्तार हुए आरोपी

मुंबई (सं. भा.) विरार- पूर्व की रहनेवाली एक १४ वर्षीया मासूम बोरीवली पश्चिम स्थितअपने मौसी के घर अपनी सुरक्षा की दृष्टि से आई थी। पर उसके साथ हुआ उलटा। जिस मौसा को पिता तुल्य बन कर उसकी दूसरों के बुरी नजर से रक्षा करनी चाहिए थी। उसी मौसे ने मासूम के लगभग 8 वर्ष की उम्र में अपने हवस का शिकार बना डाला। बदकिस्मत मासूम के साथ हैवान मौसे ने ही नही बल्कि उसके दोनों बेटों ने भी अपना मुँह काला किया जिसमें एक दिव्यांग मौसेरा भाई भी शामिल है।   बलात्कार के इस मामले में एमएचबी पुलिस ने  ५० वर्षीय मौसे और उसके एक बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि दिव्यांग होने के कारण दूसरे आरोपी बेटे को जांच एवं कानूनी कार्रवाई में मदद करने की नोटिस दी है।

बता दें कि विरार-पूर्व में रहनेवाली पीड़िता कुछ पारिवारिक कारणों से 8 वर्ष की उम्र में  २०१४ में बोरीवली – पश्चिम स्थित एमएचबी पुलिस थाने की हद में रहनेवाली अपनी मौसी के घर रहने के लिए गई थी। वह वर्ष २०२२ तक अपनी मौसी के घर में ही रही। उस दौरान पीड़िता की मौसी के ५० वर्षीय पति (मौसा) व एक १९ वर्षीय एवं दूसरे दिव्यांग भाई ने मौका पाकर कई बार पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। कम उम्र में डर और मजबूरी के कारण पीड़िता अपने मौसा और मौसेरे भाइयों द्वारा किए गए यौन शौषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकी। लेकिन ११ फरवरी को पीड़िता ने पालघर जिले के विरार पुलिस थाने में अपने मौसा और मौसेरे भाइयों के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज करा दी।

विरार पुलिस ने एमएचबी पुलिस को सौंपी जांच

एमएचबी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुड़ालकर ने बताया कि घटना बोरीवली-पश्चिम में घटी थी और उक्त घटना स्थल एमएचबी पुलिस थाने की हद में आता है, इसलिए विरार पुलिस ने ००/२०२३ नंबर से एफआईआर दर्ज करके मामला एमएचबी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। एफआईआर उनके पास पहुंचने के बाद ४ घंटे से भी कम समय में एमएचबी पुलिस के पीआई नागतिलक व एपीआई पवार, पीएसआई कांबले की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com