व्यवस्था तन्त्र को जगाने का काम किया संगठन भारत समाचार पत्र के नाम में ही संगठन होने से उसकी व्यापकता जगजाहिर है। मुम्बई की जानीमानी हस्तियों की उपस्थिति में 29 मार्च 2011 को अखबार का पहला अंक प्रकाशित हुआ था। संगठन भारत ने सफलता के साथ 14 वर्ष पूर्ण किए है और पंद्रहवें वर्ष में प्रवेश किया है। इसके संपादक श्री राज किशोर तिवारी जी ने समाज के हर क्षेत्र से लोगों को जोड़कर अखबार एक सगठन ही बनाया है।इस अखबार में उन खबरों को स्थान दिया जाता है जिससे समाज में न्याय एवं समानता स्थापित हो। अखबार तो एक माध्यम होता है जो राजतंत्र एवं सत्तातंत्र को जगाने का काम करता है। संगठन भारत अखबार ने वहीं भूमिका निभाई है। आज 14 वषं पूर्ण होने की खुशियां सबके चेहरे पर झलक रही हैं लेकिन इसके पीछे के संघर्ष इससे जुड़े साथियों को निश्चित
तौर पर गौरव की अनुभूति कराते रहेंगे…
फतेहपुर प्रेस क्लब परिवार ईश्वर से संगठन भारत परिवार के उज्वल भविष्य की कामना करता है…
प्रमोद श्रीवास्तव
महासचिव- फतेहपुर प्रेस क्लब
ज़िला प्रभारी – स्वतंत्र भारत/ पायनियर फतेहपुर


