spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईचनावी घोषणा के साथ वार्ड 47 में बढी हलचल संतोष चिकणे का...

चनावी घोषणा के साथ वार्ड 47 में बढी हलचल संतोष चिकणे का नाम चर्चा में

मुंबई (सं. भा.) : महानगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही शहर के विभिन्न वार्डों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधिकारिक तैयारियाँ शरू न होने के बावजूद नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने दावे पेश करने और संभावित टिकट के लिए जमीन मजबूत करने में जूट गए हैं।

इसी क्रम में मालाड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 में कांग्रेस के संतोष महादेव चिकणे का नाम प्रमुख चर्चा में है। क्षेत्रीय स्तर पर उन्हें कांग्रेस का सबसे

मजबूत दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि चिकणे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों जनसंपर्क और जनता से निरंतर जुड़ाव के कारण लोगों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। इस वार्ड के राजनीतिक इतिहास

पर नजर डालें तो साल 2012 के चुनाव में इसी वार्ड से कांग्रेस का नगरसेवक विजयी हुआ था। बाद में यह सीट भाजपा के खाते में गई. लेकिन इसके बावजूद जानकारों की मानें तो वार्ड 47 अब भी काग्रेस का परपरागत गढ़ माना जाता है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस खेमे में संतोष चिकणे का नाम फिर से मजबूती के साथ उभरना स्वाभाविक माना जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी घोषणा के बाद इस वार्ड में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। सभी दल अपने-अपने समीकरण साध रहे हैं, लेकिन कांग्रेस खेमे में संतोष चिकणे का नाम चर्चा में सबसे आगे बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com