spot_img
Homeठाणे/पालघरगहने के लिए महिला की कर दी हत्या।

गहने के लिए महिला की कर दी हत्या।

  • 2 आरोपी गिरफ्तार , 1 है फरार

पालघर (सं. भा.) पालघर जिले की सफाले पुलिस ने राजेश बिर सोनार (21), करण मान सिंह (30) नामक हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 महीने पहले पदमा बहादुर सिंह बिक ( 57 ) नामक हुई एक महिला के हत्याकांड को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हत्याकांड का एक आरोपी अभी भी फरार है। मृतक महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि जून महीने में सफाले के माकणे में ऑस्टर बिल्डिंग 9 स्टार लैंडमार्क के पास मांडे गांव के मुजबादेवी मंदिर के सामने कुछ दूरी पर खेत में लावारिस अवस्था में महिला का शव मिला था, जिसके बाद से पुलिस की एक टीम इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गहने चोरी करने के लिए कर दी थी हत्या

यह सब आरोपी शक के घेरे में थे, लेकिन इनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न होने के कारण पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पूछताछ में पता चला है कि गहने चोरी करने के इरादे से इन्होंने महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। उसके गहने लेकर यह फरार हो गए थे। साथ ही एसपी ने कहा कि एसपी कार्यालय के कार्यक्षेत्र में एक साल में यानि 2023 में 20 हत्या, 307-हत्या के प्रयास के 14 मामले, रोबरी- 20 मामले, घरफोड़ी 61 और चोरी के 185 मामले दर्ज हुए है। करीब-करीब सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com