मुंबई (सं. भा.) | योगगुरु बाबा रामदेव की प्रसिद्ध योग-संस्था पतंजलिपीठ ( हरिद्वार ) की शाखा महिला पतंजलि योग समिति मुंबई, कांदिवली जिला द्वारा ऑनलाइन योग-प्रतिस्पर्धा का आयोजन बीते वर्ष २०२० के दिसंबर मास में किया गया जो गुरुवार, १५ से सोमवार, २८ तारीख तक चला | जिसमें चार ग्रुप में विभिन्न उम्र के ३५० योग प्रतिस्पर्धियों ने भाग लिया और | प्रतियोगिता में शामिल लोगों ने विविध तरह के योगा-आसन, वैदिकमंत्र और योग रहस्यों को प्रस्तुत किया | देश-विदेश के रहने वाले कई लोग भी प्रतियोगिता के हिस्सा बने | हरिद्वार में बैठे जयदीप आर्या और देवप्रिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ और उक्त दोनों विभूतियों की इस पर पैनी नजर थी | नव-वर्ष रविवार ३ जनवरी २०२१ को सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया गया | इस कर्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजय मालपानी रहे | आयोजन को योगाचार्य वर्षा शर्मा और जयदीप कनकिया ने अपने प्रयासो से मूर्तरूप दिया | कई दिनों तक चले कार्यक्रम को सफल बनाने में काश्मीरा वैद्य, रश्मि भंडारी, सुशीला मिश्रा, आशा ढागरा, ज्योत्सना देसाई, निकिता त्रिवेदी, रश्मि भंडारी, मेधा पाटिल, अनिता सिन्हा, और गौतमी ने अपना अमूल्य योदन दिया |
महिला पतंजलि योगसमिति ने किया ऑनलाइन योग-प्रतिस्पर्धा
RELATED ARTICLES


