spot_img
Homeफिल्मी खबरेंयामी–इमरान की ‘हक’ अब ओटीटी पर, इस तारीख से होगी स्ट्रीम

यामी–इमरान की ‘हक’ अब ओटीटी पर, इस तारीख से होगी स्ट्रीम

मुंबई: महिला अधिकारों, न्याय और संवैधानिक मूल्यों जैसे संवेदनशील विषयों को उठाने वाली यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद जिस फिल्म का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसकी स्ट्रीमिंग तारीख अब तय हो चुकी है।

कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ 7 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी, जहां इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यामी गौतम के दमदार अभिनय और इमरान हाशमी के किरदार को खूब सराहा गया। अब यह फिल्म 2 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म की कहानी शाह बानो (यामी गौतम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गृहिणी हैं। उनके वकील पति अब्बास (इमरान हाशमी) तीन तलाक देकर उन्हें और उनके बच्चों को छोड़ देते हैं और आर्थिक सहायता भी बंद कर देते हैं। ऐसे में शाह बानो अपने हक और सम्मान के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती हैं। उनकी यह व्यक्तिगत लड़ाई आगे चलकर महिलाओं के अधिकार, धर्म और कानून से जुड़ी एक बड़ी सामाजिक बहस का रूप ले लेती है।

यह फिल्म आस्था और संविधान, व्यक्तिगत विश्वास और कानूनी समानता के टकराव को सामने लाती है। फिल्म का निर्देशन सुपन वर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी रेशु नाथ ने लिखी है। गंभीर विषय और सशक्त अभिनय के चलते ‘हक’ अब ओटीटी पर एक बार फिर चर्चा में आने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com