मुंबई (सं. भा.) : चारकोप विधानसभा के भाजपा विधायक योगेश सागर की निधि से वार्ड क्रमांक 32 में विधायक निधी से कराए गए निम्नलिखित कार्यों का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया। 2 सितंबर 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक जनकल्याण नगर स्थित सेंट ज्यूड स्कूल के पास ओपन शेड का उद्घाटन करने के बाद विधायक योगेश सागर छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। वहां बिल्डिंग नंबर 49 से साईं बाबा मंदिर तक बने पेवर ब्लॉक के सड़क के बाद छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बिल्डिंग नंबर 25,26,27 और 28 में बने कंक्रीट कार्य का उद्घाटन किया। अंत में छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स सोसायटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेंच और बड़े आकार के कूड़ेदान हाउसिंग सोसायटियों को वितरित किए गए। उद्घाटन के इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक दीपक (बाला) तावड़े, महासचिव योगेश पडवाल , जिल्हा सचिव भूषण वाडे, अर्चना ताई वाडे, वार्ड नंबर 32 भाजपा के अध्यक्ष सुधीर घनवट, वार्ड नंबर 32 के उपाध्यक्ष रमेश काटकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


