spot_img
Homeसंपादकीयजुबीन गर्ग की इच्छा

जुबीन गर्ग की इच्छा

सिंगर जुबीन गर्ग की असामयिक मौत ने उनके फैंस और संगीत जगत की दुनिया को सदमे में डाल दिया है। इस युवा गायक के मौत के बाद उसकी शव यात्रा में जिस तरह से लोगों को हुजूम उमड़ा, उससे यही लगा कि गायक के चाहने वाले उससे कितना प्यार करते हैं। जुबीन के प्रति लोगों का लगाव इस बात की तस्दीक है कि वे सबके चहेते थे। उनकी मौत को लेकर भी कई सारी खबरें रोज आ रही हैं। कोई कह रहा है उन्हें जहर देकर मारा गया तो कोई कुछ और। खैर अब जो चला गया वह दुबारा लौटकर आएगा नहीं। बस उसकी यादें और उसके द्वारा किए गए काम ही उसे उनके चहेतों के दिलों में बसाए रहेंगे। पता चला है कि जुबीन गर्ग अपनी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ पर करीब तीन साल से काम कर रहे थे। ये कहना है फिल्ममेकर राजेश भुयान का। उन्होंने बताया कि सिंगर चाहते थे कि फिल्म को 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाए। इसमें उनकी ऑरिजनल आवाज भी है। इसे भारत भर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से देश सन्न है। सिंगापुर में समंदर में तैराकी करते समय डूबने से उनकी मौत होने की रिपोर्ट सामने आई थी। उनके अंतिम संस्कार में गुवाहाटी में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अब सिंगर की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ को लेकर नया अपडेटय सामने आया है। असमिया फिल्ममेकर राजेश भुयान ने पुष्टि की है कि सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी प्रोजेक्ट ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को पूरे भारत में रिलीज होगी। ये फिल्म, जुबीन की अपार प्रतिभा और असमिया म्यूजिक के प्रति उनके प्यार को श्रद्धाजलि होगी। इसमें सिंगर की ऑरिजनल आवाज होगी। राजेश भुलाय ने कहा, ‘हम पिछले तीन साल से इस फिल्म पर काम कर रहे थे। कहानी और म्यूजिक जुबीन ने लिखा था। ये पहली म्यूजिकल असमिया फिल्म थी। हमने इसका लगभग सारा काम पूरा कर लिया था, सिवाय बैकग्राउंड म्यूजिक के।’ जुबीन गर्ग की इच्छा के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘जुबीन चाहते थे कि ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज हो। इसलिए हमने इसे उसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म ना सिर्फ असम में, बल्कि पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। जुबीन की आवाज लगभग 80-90 फीसदी साफ है। क्योंकि हमने इसे लैपल माइक से रेकॉर्ड किया था। इसलिए हम उनकी ऑरिजनल आवाज का ही इस्तेमाल करेंगे।’ सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि जुबीन को सिंगापुर में जहर दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत ने  कथित साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर इंटरनेशनल लोकेशन को चुना।’ जुबीन की मौत के मामले में हुईं गिरफ्तारियां इस मामले में जांच जारी है। पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महंत दोनों को अरेस्ट कर लिया है। शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-सिंगर अमृतप्रभा महंत को भी हिरासत में लिया गया। 19 सितंबर को जुबीन का निधन हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com