मुंबई (सं. भा.) ! मुंबई कमला मिल में हुई आग की दुर्घटना के बाद सभी महानगरपालिका अपने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्क हो चुकी हैं। ऐसे में ठाणे मनपा ने मनपा विद्यालयों में अग्निरोधक यंत्र लगाने का निर्णय लिया है। इस यंत्र के लगने से मनपा विद्यालयों में पढ़नेवाले हजारों विद्यार्थी फायरप्रूफ होंगे।
बता दें कि ठाणे मनपा के अंतर्गत बालवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक मिलाकर कुल १९८ विद्यालय आते हैं। इन विद्यालयों में कुल ३६ हजार ६२५ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हाल ही में मेसर्स कॉन्स्ट्रेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मनपा विद्यालयों का सर्वे किया गया। सर्वे में आई रिपोर्ट के आधार पर मनपा विद्यालय में मौजूद लकड़ी की बेंच, विद्यालय में मौजूद किचन, लकड़ी के साहित्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मनपा से विद्यालय में अग्निरोधक यंत्र लगाने की सिफारिश की थी, जिस पर विचार-विमर्श करने के बाद ठाणे मनपा आयुक्त संजीव जयसवाल ने मनपा विद्यालय में अग्निरोधक यंत्र लगाने का प्रस्ताव तैयार करवाया है, जिसे आगामी महासभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। मनपा शिक्षण विभाग उपायुक्त मनीष जोशी ने बताया कि यंत्र लगने बाद से ही विद्यार्थियों को आग लगने के बाद खुद को वैâसे बचाना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अग्नि रोधक यंत्र से लैस होंगे मनपा विधायक
RELATED ARTICLES


