मुंबई (सं. भा.)। खाद्य व आपूर्ति और ग्राहक संरक्षण विभाग ने एक परिपत्रक जारी कर सरकारी राशन की दुकाने साफ-सुथरी रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं, साफ-सफाई के बाद दुकान व आसपास के परिसर का फोटो भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। उसके लिए सरकार ने ईमेल आईडी जारी किया है। निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर राज्य सरकार कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष स्वच्छता मुहिम चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत सरकारी राशन और केरोसिन दुकान वालों को दुकान के आसपास साफ-सफाई के लिए स्वच्छता मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है राशन की दुकान में अनाज के नमूने पाकेट में ऐसी जगहों पर रखना होगा, जहां से सभी को आसानी से मिल सके, सरकार ने विभाग के उप आयुक्त (आपूर्ति) जिला आपूर्ति अधिकारी व खाद्य वितरण अधिकारियों को आदेश का पालन कराने का आदेश दिया है। शुक्रवार से शुरु हुआ स्वच्छता पखवाड़ा फरवरी के आखिर तक चलेगा।


