फतेहपुर (सं. भा.)। आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में गन्ना व गेहूं का खेत जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके में नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आग बुझाई।
औंग थाने के गोधरौली गांव में धमेंद्र सिंह व संजय पांडेय के खेत निकली विद्युत लाइन के तार में पंक्षी बैठ गया। अचानक पंक्षी को करंट लगा और वह जलता हुआ गेहूं के खेत में गिरा। जिससे खेत में आग लग गई। आग से दोनों किसानों को 6 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। है। उधर चांदपुर थाने सठिगवां गांव में विद्युत के सार्ट सर्किट से लगी आग से राम नाथ पटेल का गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से गन्ने का खेत जलकर गया। उधर देर शाम कोतवाली बिंदकी के मंडरावं गांव निवासी प्रथ्वी पाल के खेत में गेहूं के बोझ पड़े थे। खेत से निकली विद्युत लाइन में सार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग से गेहूं के बोझ जलकर खाक हो गए। तीनों की आग की घटनाओं को फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने खुद आग पर काबू पा लिया।
आग की चिंगारी से गन्ना और गेहूँ का खेत खाक
RELATED ARTICLES


