spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसनकी मिजाज दारोगा कुछ भी करने को तैयार

सनकी मिजाज दारोगा कुछ भी करने को तैयार

फतेहपुर (सं. भा.)। सनकी मिजाज दारोगा अलग दिखने के कुछ भी करने से परहेज नहीं करता था। फिल्मों का प्रेमी दारोगा साउथ के हीरो के कपड़े व भाग भंगिमाओं के साथ फोटो खिंचाने का उसे खूब शौक था। दारोगा के चरित्र पर भी उस समय सवाल खड़े हुए जब बिंदकी कोतवाली में तैनाती के दौरान वह एक युवती अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोप तो यहां तक लगे थे कि दारोगा युवती के घर भी आना-जाना शुरू कर दिया था।
बेधड़क का दिल ऐसा धड़का कि उसने नौकरी व बदनामी की भी परवाह नहीं की। बिंदकी कोतवाली में एक मामले में एक युवक कोतवाली में दो दिन बंद रहा। इसी दौरान युवक बहन कोतवाली आई तो दारोगा ने किसी तरह से उसका नंबर हासिल कर लिया। फिर क्या दारोगा के अश्लील मैसेज से वह परेशान होकर एसपी के सामने पेश हो गई। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू ने दारोगा पर कार्रवाई को लेकर दो दिन तक आंदोलन चलाया। बवाल बढ़ता देख तत्कालीन एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर सीओ को जांच सौंपी। सनक मिजाजी दारोगा कि यह चाहत रहती थी कि वह सबसे अलग अंदाज में दिखे। बताते है कि वह साउथ फिल्मों का शौकीन रहा है। जब भी समय मिलता साउथ फिल्में देखता और हीरो के अंदाज पर पोशाक पहन कर एक्शन भी करता है। वह कहता भी है कि मै बेधड़क हूं, मुझे किसी की परवाह नहीं है। अपनी चलाने की आदत में वह किसी कि बात सुनने का आदी नहीं है। मामूली कहासुनी में उसके द्वारा की गई वारदात से हर किसी की जुबां में बेधड़क की सनक मिजाजी की बात आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com