रसूलाबाद (सं. भा.) : सावन माह में रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा परिसर में लगने वाले एक माह के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। झूलों और सर्कस लगने के साथ दुकानें सजने लगी हैं। जगह-जगह टेंट आदि लगने शुरू हो गए हैं।
बताते चलें की तहसील क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा के केंद्र धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में सावन माह के दौरान पूरे महीने मेला लगता है। थाना परिसर होने के कारण मेले में महिलाएं व युवतियों बेखौफ खरीदारी करते हैं। इसके चलते यहां खासी भीड़ उमड़ती है। मेले के लिए आसमानी झूले से लेकर तरह-तरह के सर्कस आदि लगते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों और खिलौनों की दुकानें एक महीने तक सजी रहती हैं। मेले में दूरदराज ग्राम्य अंचलों से हजारों लोग आकर खरीदारी करते हैं और बाबा के दर्शन करते हैं। इस बार भी मेला परिसर में दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। मेला की व्यवस्था तथा लोगों की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।


