बिल्हौर (सं. भा.) : बीते दिनों बारिश के चलते जीटी रोड व प्रमुख मार्गों पर किनारे हुई कटान से हुए गढ्डे जानलेवा साबित हो रहे है। सड़क से वाहन उतारते ही लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश के चलते जीटी रोड समेत अन्य संपर्क मार्गों के किनारे की मिट्टी बहने से जगह-जगह कटान हो गई है। जीटी रोड पर ईशन नदी पुल के पास से मकनपुर मोड़ तक किनारों पर गढ्डे हो गए हैं। रात के समय वाहनों के किनारे पर उतरते ही गढ्डों फंसने से हादसे हो रहे हैं। मकनपुर रोड पर भी कई जगह बारिश के चलते किनारे मिट्टी बह गयी है। इससे रात के समय दोपहिया वाहन सवारों के लिए खतरा बढ़ गया है। जीटी रोड स्थित मकनपुर तिराहे पर मिट्टी बहने से बड़ा गढ्ढा बन गया है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के गड्ढों में फंसने और हादसा होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ककवन रोड के किनारे हुए गढ्डों से वाहनों के आवागमन में खतरे की संभावना बढ़ गयी है। मकनपुर से पलिया संपर्क मार्ग पर बारिश के चलते मिट्टी बहने से किनारे गहरे हो गए हैं। रात के समय वाहन चालकों को आवागमन में खतरा बना रहता है। पच्चापुरवा निवासी मनोज राठौर, भारत सिंह, अंकित कटियार, पलिया निवासी आशुतोष, जीतू, मकनपुर निवासी युसूफ खान, गयूर, लालमन, मनोज ने बताया कि सड़क के किनार की मिट्टी धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है।
सड़क किनारे ‘मौत’ के गढ्डे
RELATED ARTICLES


