spot_img
Homeमुंबईउपजिला अधिकारी ने लगाया नोटिस पर अब तक नहीं शुरु हुआ सर्वे...

उपजिला अधिकारी ने लगाया नोटिस पर अब तक नहीं शुरु हुआ सर्वे क्या नोटिस की आ़ड में किया जा रहा है झोल

मुंबई (संवाददाता)। कांदिवली पश्चिम, चारकोप गणेश नगर के के. डी. कंपाउंड में झोप़डपट्टी पुनर्वसन योजना (एस आर ए) के नाम पर रोज कोई न कोई बवाल सामने आता रहा है। यहां पर जनता कल्याणकारी एस आर ए सहकारी गृहनिर्माण संस्था (नि.) के झोप़डाधारकों के सामने अब एक नया झमेला आया है। यह झमेला उप जिला अधिकारी अतिक्रम निष्काषन के कार्यालय द्वारा एक नोटिस के तौर पर आया है। उक्त नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि २२ जनवरी से यहां के झोप़डाधारकों का सर्वेक्षण किया जाएगा परंतु लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद की सर्वेकर्ता तो क्या उपजिला अधिकारी कार्यालय का एक अदना सा कर्मचारी भी झांकी मारने नहीं आया है। ऐसे मे यहां के झोप़डा धारकों मे भय व्याप्त हो गया है कि नोटिस की आ़ड मे उनके साथ उपजिला अधिकारी कार्यालय और बिल्डर मिलकर कोई नया झोल तो नहीं कर रहे हैं। आपस में इन दिनों यहां चर्चा जोर पक़ड रही है कि नोटिस लगाने के बाद जिस सर्वे की आस में लोग काम -धंधा छो़ड कर बैठे है कहीं बिल्डर के आार्थिक दबाव में लोगों को बिना पता चले ही कागजों पर सर्वे तो नहीं दिखा दिया जाएगा।

बता दें कि के.डी. कंपाउंड में मोदी स्पेस और रुपारेल बिल्डर एस आर ए योजना को अंजाम देने के लिए अपना अपना आर्थिक, राजनीतिक और बाहुबल का पूरा उपयोग कर रहे हैं। सर्वे का नोटसि क्षेत्र के चिपकाए जाने के बाद लोग इस भ्रम में भी हैं कि आखिर उपजिला अधिकारी जो सर्वे करेगा वह किस बिल्डर के लिए करेगा। सर्वे के बाद एनेक्स्चर टू मोदी स्पेस को दिया जाएगा या रुपारेल बिल्डर को। बहरहाल जनता कल्याणकारी एस आर ए सहकारी गृहनिर्माण संस्था से जु़डे झोप़डाधारक अपने भविष्य को लेकर आशंकित और डरे हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com