spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउमरन में अवैध डीजल गोदाम में लगी आग

उमरन में अवैध डीजल गोदाम में लगी आग

कानपुर (स.भा.)। उमरन में शनिवार को एक कोठरी में अवैध तरीके से रखे गए डीजल तेल भरे ड्रमों में आग लग गई। एक ड्रम धमाके के साथ फट गया। गाढ़ा काला धुआं व लपटें उठती देख नजदीक स्थित फैक्ट्री कर्मियों ने दमकल को सूचना दी। माती से पहुंचे दमकल जवानों ने मशक्कत के बाद आग काबू की। अवैध भंडारण किसका है इसकी पड़ताल की जा रही है।

उमरन में राजेश गुप्ता का प्लाट है। इस प्लाट पर कोठरी बनी है। शनिवार दोपहर अचानक कोठरी से आग की लपटें व गाढ़ा धुआं निकलता देख कर नजदीक स्थित फैक्ट्री कर्मियों ने दमकल को सूचना दी। माती अग्निशमन केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह अन्य दमकल जवानों संग फायर टैंकर लेकर पहुंचे। इस दौरान आग से घिरी कोठरी में धमाके के साथ एक तेल भरा ड्रम फट गया जिससे लपटों का गुबार निकल पड़ा। इस दौरान कोठरी की एक दीवार को तोड़ना पड़ा। दमकल जवानों ने फोम चलाकर तेल की आग काबू की। अग्निशमन केंद्र प्रभारी ने बताया कि मौके पर कोई नहीं मिला। कोठरी में आठ ड्रम डीजल तेल भंडारण किया गया था। उन्होंने बताया कि डीजल का अवैध भंडारण था। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। डीजल यहां किसने रखा इसकी पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com