spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मी

एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मी

कानपुर (स.भा.)। एसडीएम ने रविवार को खल्ला गांव में मवेशी आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां तैनात दोनों कर्मी नदारद मिले। इधर गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए छाया का इंतजाम नहीं मिला। खरीदा गया गेहूं खुले में रखा मिला। एसडीएम दीपाली भार्गव ने रविवार को सबसे पहले खल्ला गांव में मवेशी आश्रय स्थल देखा। यहां 12 गोवंशीय मवेशी थे। साफ सफाई की स्थिति खराब मिली। तैनात किए गए खल्ला के सफाई कर्मी मोहन लाल व रतनियापुर के सफाई कर्मी अरुण कुमार बिना सूचना गायब थे। इस पर एसडीएम ने एडीओ पंचायत को दोनों कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने पशु चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह को पशुओं की जांच कराने को कहा। इसके बाद वह गेहूं क्रय केंद्र देखने पहुंची। गांव में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए छाया का इंतजाम नहीं था। केंद्र प्रभारी हरनाम सिंह से एसडीएम ने नाराजगी जताई। यहां खरीदा गया गेहूं खुले में रखा मिला जबकि लक्ष्य के सापेक्ष खरीद सुस्त मिली। उन्होंने अन्यंत्र गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की कार्रवाई करने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि जल्द सही स्थान पर क्रय केंद्र संचालित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com