spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएक काल पर गरीब-गुरबों को घर पहुंच रहा मुफ्त भोजन

एक काल पर गरीब-गुरबों को घर पहुंच रहा मुफ्त भोजन

जौनपुर (सं. भा.) : लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए इसके लिए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह सराहनीय पहल की है। एक काल पर जनपद के गरीब-गुरबों व असहायों को मुफ्त भोजन श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके घर पहुंचाया जा रहा है। बताया कि भोजन व जानकारी के लिए 8765450555 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. सुभाष सिंह गरीब-गुरबों व असहायों की मदद को आगे आए हैं।

जिलाधिकारी के आह्वान पर उन्होंने कर्दहां गांव में ग्राम प्रधान राजेश कुमार द्वारा चिन्हित किए गए 200 असहायों को आर्थिक मदद के साथ ही सैनिटाइजर व दवाओं का वितरण किया। इसी तरह जेसीआइ के मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि जेसीआइ की हर शाखा द्वारा गरीबों व असहायों में अनाज, सब्जी सहित भोजन बनाकर वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में गत दो दिनों से मंडल निदेशक गौरव सेठ के घर पर भोजन बन रहा है। जो पुलिस के जवानों के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। बताया कि जेसीआइ क्लासिक के अध्यक्ष ने 40 हजार रुपये का सहायता राशि जिलाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन के कोष में दिया गया। इसी क्रम में जेसीआइ सहित जेसीआइ जौनपुर चेतना ने 100 राहत पैकेज जिलाधिकारी के निर्देश पर गरीब बस्ती में वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com