spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएडीएम ने पकड़ी प्रति बोरी दो किलो घटतौली

एडीएम ने पकड़ी प्रति बोरी दो किलो घटतौली

फतेहपुर (सं. भा.) : सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बंटने वाले गेहूं व चावल की उठान जांचने पहुंचे एडीएम को एसएमआइ गोदाम में सब कुछ उल्टा-पुल्टा मिला। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गेहूं व चावल की बोरियों की तौल कराई तो प्रति बोरी दो किलो की कमी पाई गई। खाद्यान उठान व्यवस्था से नाराज एडीएम जेपी गुप्ता ने डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा और सप्लाई इंस्पेक्टर से जवाब-तलब किया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि हर गोदाम की नियमित जांच की जाए ताकि उठान सही तरीके से की जा सके।

एसएमआइ गोदाम से उठने वाले राशन के लिए तय है कि यहां प्रतिदिन उठान प्रभारी की देखरेख में कोटेदारों को अनाज का उठान किया जाए। लेकिन गोदाम में न तो उठान प्रभारी मौजूद मिले और न ही इलेक्ट्रानिक कांटे ठीक पा गए। एडीएम के अनुसार उन्होंने गेहूं और चावल की बोरियों की तौल कराई जिसमें दो किलो की कमी पाई गई है। उन्होंने कहा कि हर दिन यहां राशन का उठाने कराने वाले कोटेदारों की सूची चस्पा की जाए और उन्हें उसी दिन राशन उठान कराया जाए। इस मौके पर उनके साथ मार्के¨टग और पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com