मुंबई (सं. भा.)। अरब सागर में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का काम शुरु करने के सन्दर्भ में ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टन्स’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एल एंड टी कंपनी को दिया गया। सीएम ने निर्देश दिया कि इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक का काम बरसात से पहले शुरु किया जाए।
छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति के अध्यक्ष विधायक विनायक विनायक मेटे ने एल एंड टी कंपनी के संचालक एम. वी. सतीश व सुशांत शहदेव को पत्र सौपा।
इस दौरान सार्वजनिक लोकनिर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग के प्रधान सचिव आशीष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आधीष कुमार सिंह ने स्मारक प्रारुप पेश किया। सीएम ने कहा कि आज ऐतिासिक दिन है, पिछले १५ वर्षा से शिवाजी स्मारक बनाने के प्रयास शुरु था। हमारी सरकार के आने के बाद स्मारक के कार्य को गति मिली।


