मुंबई (सं. भा.)। कमला मिल कंपाउंड के वन एबव पब में लगी आग के बाद जितना सक्रीय मनपा के विभिन्न विभाग दिख रहे थे अब समय बितने के साथ हीं पहले जैसा निष्कृय हो गए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है मनपा पी उत्तर विभाग है। वन एबव पब में लगी भयानक आग के बाद यहां के अधिकारी और कर्मचारियों ने ४८ घंटों के अंदर आधा दर्जन से अधिक बीयर बार, पब और कैफे के आगे अवैध तौर पर कब्जा कर बनाए गए बाउंड्री वाल को तोड़ दिया था। यह अलग बात है कि अब वहां दोबारा बाउंड्री वाल अवैध रुप बन गए है और पी उत्तर विभाग को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इसी प्रकार मालाड पश्चिम लिंक रोड, हनुमान मंदिर के पास बने अवैध दो मंजिला इमारत भी पी उत्तर विभाग के नकारेपन का आईना दिखा रहा है। कई शिकायत किए जाने के बावजूद मनपा पी उत्तर विभाग के बिल्डिंग व फैक्ट्री विभाग के इंजीनियर इस पर कार्यवाई करने से कतराते रहे हैं। शिकायतकर्ताओंका कहना है कि गरीबों का घर तोड़ने वाले इंजीनियरों के हाथ में उस वक्त शायद लकवा मार जाता है जब दामू मुलिपार जैसे घनपशु के अवैध निर्माण को तोड़ने की बारी आती है। इस अवैध जगह पर चलने वाला रेड हाऊस कैफे बार दामू के बेटे द्वारा संचालित किए जाने की बात बताई जाती है। लोग यह भी सवाल उठा रहे है कि आखिर कब मनपा पी उत्तर विभाग जागेगी। निंद तब खुलेगी जब यहां वन एबव पब जैसा कोई दर्दनाक हादसा हो जाएगा। दूसरी ओर दामू मुद्लियार का कहना है कि रेड हाऊस कैफे बार की जगह अवैध नही है।


