spot_img
Homeप्रमुख खबरेकामनवेल्थ गेम्स में सोने और चांदी' की बरसात मालाड के लाल का...

कामनवेल्थ गेम्स में सोने और चांदी’ की बरसात मालाड के लाल का किया जोरदार स्वागत गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)| आस्ट्रेलिया में संपन्न हुए कामनवेल्थ गेम में अपने शानदार प्रदर्शन से एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले मालाड के लाल चिराग शेट्टी का एक समारोह में शाही अंदाज में सार्वजनिक सम्मान किया गया| गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में नियमित रूप से बैडमिंटन खेलने वाले शेट्टी ने अपने दमदार खेल से न केवल देश का बल्कि मुंबई और मालाड का भी नाम रोशन किया है| गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य और बैडमिंटन खिलाडी चिराग की इस उपलब्धि पर गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब ने एक स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमे विधायक असलम शेख समेत कई हस्तियों ने शेट्टी का स्वागत किया|

मालाड पश्चिम के सोमवारी बाजार में रहने वाले चिराग को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था| इसको देखते हुए पिता ने चिराग को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब (जीएससी) में दाखिला दिलाया| यहां कोच उदय पवार के सानिध्य में बैडमिंटन के गुर सीखने के बाद कई स्पर्धाओं में सराहनीय प्रदर्शन किया| इसके बाद चिराग का चयन बेंगलुरु के एक क्लब में हो गया| जहां शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन कामनवेल्थ गेम के लिए जाने वाली टीम में किया गया| उन्होंने अपने चयन को सार्थक बनाते हुए एक स्वर्ण और एक सिल्वर समेत दो पदक जीतकर देश के पदकों की संख्या 66 करने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी| इस क्लब में इंडोर और आउटडोर के सभी गेम उपलब्ध हैं| क्लब के महासचिव अनिल पटेल ने कहा की चिराग़ का जन्म इस क्लब के जन्म के साथ हुआ था| आज हमें और हमारे क्लब के सारे मेंबर बहुत फ़क्र महसूस कर रहे हैं| हमारे क्लब में खेलने वाला चिराग़ कामनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतकर आया है| गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थापक सदस्य डॉ. श्याम अग्रवाल के अनुसार जिस उद्देश्य को लेकर हमने इस क्लब की स्थापना की थी आज वह सपना साकार हुआ है| हमें उम्मीद है कि भविष्य में इस क्लब के कई खिलाडी न केवल क्लब और देश का नाम रोशन करेंगे बल्कि खेलों में इतिहास रचेंगे| इस सम्मान समारोह में विधायक असलम शेख, अमी घई शाह, सुनील सिंघानिया, चिराग़ के माता-पिता के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com