spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना क‌र्फ्यू का असर, हुई दुकानें बंद

कोरोना क‌र्फ्यू का असर, हुई दुकानें बंद

उन्नाव (सं. भा.) : कोरोना क‌र्फ्यू के चलते रविवार को शहर में वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। लोग घरों से कम निकले तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद होने से लोग और भी घरों में ही रहे। वहीं क‌र्फ्यू को सफल बनाने को सभी चौराहों पर पुलिस का पहरा बना रहा। इससे बढ़े खौफ ने भी लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया। रविवार को दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी (कोरोना क‌र्फ्यू) का असर शहर में साफ दिखाई दिया। छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग घरों में ही दुबके रहे। इससे शहर के मुख्य मार्ग स्थित बड़ा व छोटा चौराहा के अलावा आईबीपी चौराहा, गांधी नगर तिराहा, बाईपास चौराहा सहित अन्य लिंक रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद होने से सभी जगह पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों धवन रोड, आवास विकास कालोनी, कचौड़ी गली, रेलवे स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर भी लोगों की चहल-कदमी काफी कम रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com