spot_img
Homeउत्तर प्रदेशट्रांसफार्मर फुंकने पर उपकेंद्र घेरा, फीडर किए बंद

ट्रांसफार्मर फुंकने पर उपकेंद्र घेरा, फीडर किए बंद

सुलतानपुर (सं. भा.) : बजरंगनगर बाजार का ट्रांसफार्मर माहभर में चौथी बार फुंकने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार सुबह उपकेंद्र का घेराव शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बिजली व्यवस्था बहाल होने तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप करा दी। अधिकारी उन्हें मनाने में लगे रहे, मगर प्रदर्शनकारी उच्चीकृत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर अडिग रहे।

विकास खंड मुख्य बाजार में बजरंग चौराहा के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर से आसपास के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से ज्यादातर दुकानदार हैं। वेल्डिंग मशीन, बिजली आदि के काम करने वालों का रोजगार पूरी तरह से इसी पर आश्रित है। तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया। बहुत प्रयास से रविवार को ट्रांसफार्मर बदला गया।
मगर जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू की गई, ट्रांसफार्मर की 11 हजार बुसिग कट गई। इस वजह से फिर आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने पर नाराज उपभोक्ता अखंडनगर पावर सब स्टेशन पहुंच गए और प्रदर्शन करने के साथ तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करने लगे।

साथ ही 25 केबी के स्थान पर 62 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने की जिद पर अड़ गए। उनक कहना था कि जब तक उनकी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती है, तब तक सब स्टेशन से सभी फीडर की सप्लाई बंद करने पर अड़े रहे। जेई रविशंकर मौर्य ने बताया कि सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा, जिससे दोपहर तक बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। बरसात के बीच नगर में बिजली कटौती का सिलसिला अनवरत जारी है। हालात यह हैं कि शाम होते ही बिजली की आवाजाही जो शुरू होती है वह देर रात तक जारी रहती है। जिससे लोगों की नींद में खलल पड़ती है। वहीं रविवार दिन में भी यही हालात रहे, बिजली की आवाजाही लगी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com