spot_img
Homeउत्तर प्रदेशखाते से दूसरा एटीएम लिंक, 15 हजार रुपये उड़ाए

खाते से दूसरा एटीएम लिंक, 15 हजार रुपये उड़ाए

घाटमपुर (सं. भा.) : मानवीय चूक माने या शातिर साइबर अपराधियों की बैंक कर्मियों से मिलीभगत। पतारा क्षेत्र के युवक के खाते से लिंक दूसरा एटीएम जारी कर 15 हजार रुपये हड़प लिए गए। रुपये निकालने की जानकारी उसे तब हुई, जब वह अपने एटीएम कार्ड से बैलेंस जांचने पहुंचा।

पतरसा गांव निवासी पवन कुशवाहा दिल्ली में रहकर काम करता है और उसका खाता तरगांव स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में है। उसके नाम एटीएम कार्ड भी जारी है और खाते में वह कमाई के रुपये जमा करता था। बकौल पवन बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम खो गया था। इसके चलते खाते में उसके द्वारा जमा रुपयों से विभिन्न तिथियों में अन्य एटीएम कार्ड के माध्यम से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। पवन ने छानबीन शुरू कर बैंक से पासबुक अपडेट कराई तो खाते लिंक अन्य एटीएम से आहरण होने की जानकारी हुई। इसके इतर उसके पास एटीएम बना रहा। घटना की जानकारी के बाद बैंक प्रबंधन ने भी छानबीन शुरू की है। शाखा प्रबंधक अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि ग्राहक पवन कुशवाहा ने एड आन (अतिरक्त) एटीएम कार्ड जारी करने कोई अनुरोध नही किया है और न ही उनकी शाखा से कोई दूसरा एटीएम जारी ही किया गया है। बावजूद इसके उनके खाते से रुपये कैसे निकल गए, इसकी छानबीन रीजनल आफिस को मेल भेज कर कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com