उन्नाव (सं. भा.) : बेसिक शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर दूसरी काउंसि¨लग रविवार को मुख्यालय पर हुई। निर्धारित टेबुल पर प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू कराई गई थी। एक दर्जन के करीब शिक्षक यहां पहुंचे थे। दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम हुआ। शांतिपूर्वक ढंग से काउंसिलिंग हुई।
पहले दिन 500 से ऊपर शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई गई थी। चार टेबुल पर बीईओ के साथ कनिष्ठ सहायक को तैनात किया गया था। रविवार को बचे हुए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी कराई गई। अलग-अलग ब्लाकों से शिक्षक आए हुए थे। वरिष्ठ सहायक महेंद्र कुमार सहित भरत चित्रांशी, आकाश दीपक, राम विलास, रामबाबू आदि उपस्थित थे। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए बीएसए नसरीन फारूकी भी तैनात थी। हालांकि, उन्होंने थोड़ी देर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


