कानपुर देहात (सं. भा.) : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में गुरुवार को हुए मतदान के बाद परिणाम को लेकर 11 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज बनी हुई हैं। रविवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। शनिवार शाम तक मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं। माती स्टेडियम में बैरी केडिंग कराने का काम पूरे दिन जारी रहा। डीएम व एसपी ने अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद कराने के निर्देश दिए।
सिकंदरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना रविवार को माती स्टेडियम में होगी। शनिवार को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराने के लिए अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। स्टेडियम परिसर की बैरीके¨डग कराने के साथ सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटियां बताई गईं।
वहीं गणना कर्मियों को मतों की गिनती के समय सतर्कता बरतने तथा ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट खोलने से पहले समस्त सील जांचने के निर्देश दिया गया। साथ ही एजेंटों को कंट्रोल यूनिट से प्राप्त परिणाम दिखाने, मतगणना विवरण प्रपत्र पर एजेंटों के हस्ताक्षर भी कराने की हिदायत दी गई। दोपहर बाद डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी रतनकांत पांडेय ने अफसरों के साथ गणना सथल का निरीक्षण किया। उन्होने 14 टेबल पर होने वाली गणना के दौरान स्ट्रांगरूम से लेकर गणना टेबल तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। मगणनास्थल पर विद्युत, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गणना स्थल पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पान, बीड़ी, सिगरेट व मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों के लिए प्रत्येक राउंड की गणना की जानकारी मतगणना स्थल पर बनाये मीडिया सेंटर से दी जाएगी। कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस या कैमरे आदि के साथ गणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि मतगणना के दौरान माती रोड पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अकबरपुर व माती से आवागमन करने वाले वाहन बारा ओवर ब्रिज के पास से निकलेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 सीओ व 4 इंस्पेक्टर, 6 थानाध्यक्ष 25 एसआई 250 सिपाही तैनात किए गए हें। इसके अलावा दो प्लाटून केंद्रीय बल तथा एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी
समाचार पत्र व टीवी चैनल के पत्रकारों को मतगणना से जुड़ी सूचनाएं स्टेडियम में बने मीडिया सेंटर से मिलेगी। डीएम राकेश कुमार ¨सह ने बताया कि मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों के जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्हें गणना की चक्रवार सूचना मीडिया सेंटर पर ही मिलेगी।


