spot_img
Homeमुंबईगणपति एवं नवरात्री के लिए ऑनलाइन परमिशन प्रक्रिया शुरू

गणपति एवं नवरात्री के लिए ऑनलाइन परमिशन प्रक्रिया शुरू

मुंबई (सं. भा.) मुंबई महापालिका क्षेत्र में सार्वजनिक परिसर में गणेशोत्सव व नवरात्रौत्सव के लिए मंडप व प्रवेशद्वार बनाने के लिए मनपा की मंजूरी लेना जरुरी होता है.इसके लिए आवेदन करते समय पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की एनओसी लेना अनिवार्य है.इसके लिए प्रक्रिया पूरी करने में काफी वक्त लग जाता है.जिसको देखते हुए मुंबई मनपा ने पुलिस के सहयोग से मंजूरी की प्रक्रिया मराठी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑनलाइन की है.

मनपा की वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर दिया गया आवेदन खुद-ब-खुद पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच जाएगा और उस पर ऑनलाइन पद्धति से ही कार्यवाही की जाएगी. इससे आवेदक का समय बचेगा. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सार्वजनिक गणेशोत्सव व नवरात्रोत्सव के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा हाल ही में शुरू की गयी है. यह जानकारी मनपा के सूचना एवं तकनीकी विभाग की तरफ से दी गयी है.

मुंबई महानगर में हर साल सार्वजनिक गणेशोत्सव एवं नवरात्रौत्सव बड़े पैमाने पर उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है.मंडप एवं गेट आदि के लिए मंडल के पदाधिकारियों को मनपा पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस का चक्कर लगाना पड़ता था.

जिसको देखते हुए ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ अंतर्गत मनपा ने सभी प्रक्रिया मनपा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन पद्धति से उपलब्ध करवाई है.

ऑनलाइन पद्धति से आवेदन करने में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न होने या किसी तरह की शंका को लेकर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को योग्य व अधिकृत जानकारी मिल सके इसके लिए,वरली स्थित इंजीनियरिंग हब में सूचना एवं तकनीकी विभाग की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com