spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगवाहों को डराने-धमकाने का प्रयास

गवाहों को डराने-धमकाने का प्रयास

उन्नाव (सं.भा.)। माखी कांड में अभी सीबीआइ जांच पूरी तरह शुरू भी नहीं हो पाई कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर डराने-धमकाने का आरोप लगा दिया। रविवार को पीड़िता के चाचा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि दो गाड़ियों पर सवार होकर आए कुछ लोग उनके घर और उसके आसपास की वीडियोग्राफी करा रहे थे। उन्होंने परिजनों को भी धमकाया।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि सोमवार शाम को माखी थानाध्यक्ष से शिकायत की है कि गांव में दोपहर बाद दो गाड़ियों पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर के पास पहुंचे। जहां उन लोगों ने उसके घर के बाहर वीडियोग्राफी कराई। परिवार के जो लोग गांव में रहते हैं और घटना के बाबत गवाही दे सकते हैं, उन्हें भी डराया-धमकाया जा रहा है। पुलिस ने जांच कर कार सवारों को चिह्नित करने व कार्रंवाई करने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com