spot_img
Homeमुंबईगांधी विचार मंच का आयोजन गरीबों को कंबल वितरित

गांधी विचार मंच का आयोजन गरीबों को कंबल वितरित

मुंबई (संवाददाता)। सामाजिक संस्था गांधी विचार मंच एवं जेष्ठ नागरिक सेल के संयुक्त तत्वावधान मे जरुरतमंद लोगों के लिए मुफ्त कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

मकर संक्रांती के निमित्त मुंबई में पड रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन किया गया। बोरीवली पश्चिम के सोडावाला लेन स्थित नदंनंदन भवन के सभागृह में हुए इस कार्यक्रम में ब़डी संख्या सुमन अपंग संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

मंच के संयोजक जयप्रकाश पांडेय के अनुसार मंच के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता के मार्गदर्शन में गरीबों को कंबल के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की गयी। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि कंबल ही गरीबों को ठंडी से राहत देने वाला वस्त्र है इस लिए हमने इसका वितरण किया। इस अवसर पर स्नेहलता गुप्ता, शिवजी गुप्ता, संजीव गुप्ता, मिथिलेश मिश्र, राहुल सिंह, ईश्वर सिंह, रोहित, अजय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com