spot_img
Homeमुंबईगोपाल शेट्टी के बयान से तिलमिलाए आशीष शेलार ईसाई वोट खोने का...

गोपाल शेट्टी के बयान से तिलमिलाए आशीष शेलार ईसाई वोट खोने का डर

मुंबई (सं. भा.)। मालाड (प.) के मालवणी में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने ईसाई धर्मावलंबियों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार तिलमिला उठे हैं। अपने हीं पार्टी के सांसद द्वारा दिए गए ईसाई विरोधी बयान से शेलार को आगामी विधान सभा चुनाव में इस समाज का वोट खोने का डर सताने लगा है। यही कारण है कि भाजपा सांसद के बयान को निजी बयान बता कर शेलार, ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।

बता दें कि सांसद गोपाल शेट्टी मालवणी के शिया मुसलमानों को कब्रिस्तान की जमीन दिलाने के लिए अथक प्रयास में जुटे हैं। शिया कब्रिस्तान समिति द्वारा ईद-ए-मिलाद कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। मुख्य अतिथी के तौर पर कार्यक्रम में पधारे गोपाल शेट्टी ने कहा कि ईसाई तो अंग्रेज थे। उनका स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है। भारत को हिंदू और मुस्लिमों ने कंधे से कंधा मिला कर आजाद कराया था। सांसद गोपाल शेट्टी का यह बयान मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार को बहुत नागवार गुजरा।

सूत्र बताते है कि नाराज शेलार ने इस बयान को लेकर शेट्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई। भाजपा के अंदरुनी सूत्रों कि माने तो जिस बांद्रा विधान सभा से आशीष शेलार विधायक हैं वह क्षेत्र ईसाई बाहुल्य है। ईसाई समुदाय की नाराजगी के कारण हीं कांग्रेस के विधायक रहे बाबा सिद्धिकी को वहां पिछली बार हार का मुंह देखना पड़ा था। यही डर शेलार को सता रहा है कि कहीं २०१९ के विधान सभा चुनाव में ईसाई समुदाय ने सांसद शेट्टी के बयान को लेकर सवाल-जवाब करना शुरु कर दिया तो उनका क्या होगा?

इन्हीं सब कारणों से बौखलाए शेलार ने अपने सांसद को जम कर खरी -खोटी सुनाई है ऐसा सूत्र बताते हैं। शेलार से हुई नोकझोक से गोपाल शेट्टी इतने आहत हुए कि उन्होंने पार्टी से अपना ईस्तिफा लेने की पेशकश कर डाली। शेट्टी के इस रुख के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष राव साहेब दानवे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बीच बचाव करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com