spot_img
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीणों ने पकड़ा गोवंश लदा वाहन, पुलिस ने छोड़ा

ग्रामीणों ने पकड़ा गोवंश लदा वाहन, पुलिस ने छोड़ा

सुलतानपुर (सं. भा.) : कोतवाली देहात पुलिस ने बाईपास से पांच गोवंश लदा मैजिक वाहन पकड़ कर उसे धरौली लाकर छोड़ दिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी देहात कोतवाल मातहतों के सामने लाचार नजर आए।

रविवार की दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के फैजाबाद बाईपास पर पखरौली रोड से जा रहे पांच गोवंश लदी मैजिक वाहन को ग्रामीणों ने रोककर पकड़ा। मौके पर मौजूद देहात कोतवाली के सिपाही इंद्रदेव सिह व होमगार्ड दिग्विजय ¨सह को सौंप दिया। सिपाही वाहन पर लदे गोवंश को लेकर कोतवाली देहात की ओर बढ़े तथा रास्ते में सुनसान स्थान पर धरौली के निकट सरकारी नलकूप पर रोककर वाहन स्वामी व गोवंश ले जाने वाले ठेकेदार से मामला मैनेज करने में जुट गए। यह देख ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी दी। तीसरी आंख के चमकते ही सिपाही अपना नेम प्लेट निकाल जेब में रखकर वाहन स्वामी से मामला मैनेज कर लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सीयूजी नंबर पर दी तो देहात कोतवाल ने डायल- 100 को सूचना देकर दोनों पुलिस कर्मियो को गोवंश लदे वाहन सहित पकड़कर थाने लाने को कहा। लेकिन डायल- 100 पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मामले मे फीलगुड कर गोवंश लदा वाहन छोड़ दिया। गोवंश लदा मैजिक वाहन कामतागंज निवासी पप्पू जायसवाल का है। जिसपर धनूपुर का दीपक पशुओं को लादकर कहीं ले जा रहा था। इस बावत देहात कोतवाल राजीव यादव ने बताया की सिपाही व होमगार्ड से संबंधित मामले मे बुलाकर जानकारी की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com