spot_img
Homeमुंबईघरेलू उ़डानों का किराया ९९ रुपए एयर एशिया ने दी छूट

घरेलू उ़डानों का किराया ९९ रुपए एयर एशिया ने दी छूट

मुंबई (संवाददाता)।  किफायती विमानन सेवाएं देने वाली मलेशियाई कंपनी एयर एशिया ने एक तरफ की यात्रा पर छूट की पेशकश की है. इसके तहत उसके स्थानीय संयुक्त उपक्रम नेटवर्क पर गरेलू यात्रा का टिकट ९९ रुपए तथा अंतरराष्ट्रीय उ़डानों का टिकट ४४४ रुपए के मूल किराए पर उपलब्ध होगा.

कंपनी ने जारी बयान में कहा की इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग आज रात से शुरु होगी और ये टिकट अगले साल मई से जनवरी २०१९ के बीच की यात्रा के लिए उपलब्ध होंगे. उसने कहा कि घरेलू उ़डानों के लिए ९९ रुपए और अंतरराष्ट्रीय उ़डानों के लिए ४४४ रुपए के मूल किराए का लुफ्त उठाइए. उल्लेखनीय है कि विमान किराए में ब़डा हिस्सा र्इंधन अधिभार, हवाई अड्डा शुल्क, कर एवं अन्य शुल्कों का होता है. एयर एशिया इंडिया एक संयुक्त उपक्रम है, जिसमें टाटा संस की हिस्सेदारी ५१ प्रतिशत और एयर एशिया की ४९ प्रतिशत हिस्सेदारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com