वसई (सं. भा.)। माणिकपुर में एक नशेड़ी बेटे द्वारा मामूली बात को लेकर अपनी मां की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धारा ३०२ के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरपÌतार कर लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की रात बेटा देर रात को घर आया। जिसके चलते मां ने उसे घर में नहीं आने दिया, जिससे नाराज बेटे ने मां की हत्या कर दी। मामले की जांच माणिकपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। वसई पश्चिम के लता गोपीनाथन नायर (६४) अपने परिवार और बेटे के साथ रहती थी।
आरोपी गिरफ्तार
उनका बेटा अमित नायर (२४) नशे का आदि था और अपने आवारा दोस्तों के साथ घूमता था शुक्रवार को देर रात वह शराब पीकर घर आया तो मां ने उसे घर के अंदर नहीं आने दिया। इसी बात से नाराज होकर वह दोबारा शनिवार तड़के घर वापस गया और दरवाजा खटखटाने लगा, जिस पर मां ने दरवाजा खोला और दरवाजे के पीछे छुप गयी। बाहर से नशेड़ी बेटे ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया, जिससे मां दरवाजे और दीवार के बीच दब गयी, जिसके कारण उसको सिर और सीने में गम्भीर चोट लग गयी।


