spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

झींझक (सं. भा.) : मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक टॉफी देने का झांसा देकर चार वर्षीय बच्ची को घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां को आते देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

थाना क्षेत्र गांव में चार साल की बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। अकेला देखकर पड़ोसी राजकुमार टॉफी देने का लालच देकर उसे अपने घर पर ले गया। कमरे के अंदर बच्ची से दुष्कर्म किया। घर के बाहर बच्ची न मिलने पर मां तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंची। इसीबीच राज कुमार के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनकर वहां दौड़ी तो आरोपी फरार हो गया। घर के अंदर जाने पर बेटी को रक्तरंजित हालत में देखकर वह सन्न रह गई। मासूम को लेकर मंगलपुर थाने पहुंची मां ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलपुर एसओ अनूप कुमार दुबे ने बताया कि बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com