मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली (प.) ओल्ड लिंक रोड के बगल में बने छत्रपती शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स में इन दिनों हैवी डिपोजिट के नाम पर भाड़े से फ्लैट लेने वाले ग्राहकों के साथ फर्जीवाड़ा किए जाने का अड्डा बन गया है। यहां एक राज सिंह रघुवंशी नामक दलाल पति-पत्नी जगजीत सिंह बाल और सोनल बाल के साथ मिलकर ग्राहकों के साथ चीटिंग करने का मामला सामने आया है। सिद्दिक अली नामक व्यक्ति भी इनके चीटिंग का शिकार बना है। इनके खिलाफ शिकायत करने गया तो पाया कि चारकोप पुलिस इन चीटरों पर पुरी तरह मेहरबान है। ऐसे में मजबूरन उन्हें इन चीटरों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। सिद्दिक अली द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत की कॉपी ‘संगठन भारत’ के पास मौजूद है।
बता दें कि सिद्दिक अली वर्तमान में छत्रपती शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के अष्टविनायक को ऑप -हाऊसिंग सोसायटी नामक बिल्डिंग के १४ वीं मंजिल पर रहते हैं। महाडा द्वारा बनाए गए छत्रपती शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के एक दलाल राज सिंह रघुवंशी से भाड़े के पÌलैट दिलवाने के लिए सिद्दिक मिले। उसने सिद्दिक को छत्रपती शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के सर्वे न. २६३, सीटीएस न. ६ A पर बने अस्टविनायक को- ऑप-हाऊसिंह सोसायटी की १५ वीं मंजिल के पÌलैट के बारे मे बताया। जिस बिल्डिंग में सिद्दिक रहते है उसी बिल्डिंग में भाड़े पर फ्लैट मिल रहा है यह सोच कर वे रघुवंशी के साथ फ्लैट के मालिक बाल दंपति से मिलते हैं। बाल दंपति बताते है कि उन्हें भाड़ा नहीं चाहिए बल्कि फ्लैट हैवी डिपोजिट पर देना है। उसी के बाद सारा खेल शुरु होता है।
बाल दंपति सिद्दिक को कहते है कि १० से ११ दिन में उन्हें फ्लैट खाली करा कर मिल जाएगा। इस बीच हैवी डिपोजिट लेकर सोनल बाल जो फ्लैट की मालकिन है अपने नाम लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट न कर अपने पति जगजीत सिंह बाल के नाम कराती है। एग्रीमेंट पर पता चेंबूर के उस फ्लैट का डाला जाता है जो पति जगजीत के नाम है, इतना ही नहीं तीनो चीटर मिलकर एग्रीमेंट का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी करते है जो पूरी तरह सिर्फ दिखावा मात्र रहता है।
सिद्दिक का आरोप है कि इसी प्रकार दलाल रघुवंशी जगजीत सिंह बाल और उसकी बीवी सोनल बाल मिलकर ग्राहकों से ठगी करते है। एक हीं फ्लैट को एक से अधिक लोगों को हैवी डिपोजिट पर देते हैं और ग्राहकों का पैसा की नहीं लौटाते हैं। इनके खिलाफ चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जाने पर पुलिस इसे नागरिक मामला (सीवील मैटर) बता कर पीड़ितों को वहां से भगा देती है। अत: मजबुर हो कर सिद्दिक अली का इन चीटरों के खिलाफ मुंबई पुलिस की ऑन लाइन साइट पर शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। छत्रपति शिवाजी राजे म्हाडा कॉम्प्लेक्स के रघुवंशी ही एक मात्र दलाल नही हैं जो ग्राहकों से चीटिंग करता हैं। वहां एक ‘हरिओम इस्टेट एजेंट’ नामक ऑफिस मे बैठा दलाल भी ग्राहकों के साथ ऐसी ही चीटिंग करता है। इसकी शिकायत की कॉपी भी संगठन भारत के पास उपलब्ध है।
‘हरिओम इस्टेट एजेंट’ द्वारा भाड़े पर घर लेने वाले ग्राहकों के साथ कैसे चीटिंग की जाती है इसका खुलासा हम अगले अंक में करेंगे।


