spot_img
Homeउत्तर प्रदेशछात्र लापता, अपहरण की आशंका

छात्र लापता, अपहरण की आशंका

मऊ चित्रकूट (सं. भा.) : बरगढ़ बाजार से लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। हालांकि किसी के पास कोई फोन भी नहीं आया है।

गौरतलब है कि 10 जून को बरगढ़ बाजार निवासी लाल बहादुर सिंह का 12 वर्षीय बेटा रामा नंद सिंह गायब हो गया था। उस दिन वह अपनी मां सुषमा देवी से मोबाइल ठीक कराने का हवाला देकर घर से निकला था। जब शाम तक वह लौट कर नहीं आया तो मां ने कस्बे के मोबाइल की दुकान में जानकारी की। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता लाल बहादुर सिंह ने बरगढ़ थाने में अज्ञात लोगों पर पुत्र को गायब करने का मामला दर्ज कराया है। घटना हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजन ¨चतित हैं। रामानंद कक्षा छह का छात्र है। वह निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं पर उसके पिता शिक्षक हैं। बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक छात्र का कुछ पता नहीं चला है। लगातार कोशिश की जा रही है। जल्द छात्र को ढूंढ निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com