मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में होनेवाले बारिश और बारिश से संबंधित सटीक तथा अधिकृत जानकारी अब मुंबईकर मोबाइल ऐेप और ट्विटर हैंडल पर पा सकेंगे । हर दो घंटे पर ऐप और ट्विटर हैंडल पर मौसम का अपडेट पा सकेंगे । बता दें कि इस मा@नसून में सोशल मीडिया पर अफवाहों की भी बारिश रही। इससे मुंबईकरों में भय का माहौल बना था। अफवाहों को रोकने और मुंबईकरों को मौसम की सही स्थिति बताने के लिए मनपा आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल को उपयोग में लाने का निर्णय लिया है। इसके साथ डिजास्टर विभाग के मोबाइल ऐप पर बारिश संबंधित जानकारी देने के लिए कदम बढाया है। @DisasterMgmt Bmc इस ट्विटर हैंडल पर और Disaster Management Mcgm इस मोबाइल ऐप पर हर दो घंटे में बारिश की सटीक जानकारी पा सकेंगे । इसके जरिए मुंबईकर भारी बारिश के समय घर से बाहर निकलने या न निकलने का प्लान तैयार कर सकते है। डिजास्टर का यह ऐप मुंबईकर गूगल प्ले स्टोर से मुपÌत में डाउनलोड कर सकते है।


