spot_img
Homeमुंबईओला टैक्सी का ग्राहक बना मुंबई में चुराते थे कार

ओला टैक्सी का ग्राहक बना मुंबई में चुराते थे कार

मुंबई (सं. भा.)। दहिसर पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य ओला टैक्सी में घूमकर वाहन चोरी करते थे और चुराए हुए वाहन लेकर अपने गांव अमेठी भाग जाते थे।

बता दें कि दहिसर पुलिस की हद से एक स्का@र्पियो कार पिछले दिनों चोरी हो गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कार के बगल मेंे एक ओला टैक्सी आकर रुकती दिखी। ओला टैक्सी से उतरे शख्स ने उक्त स्कार्पियो कार चुराई थी। पुलिस ने जब उक्त ओला टैक्सी के मालिक को हिरासत में लिया तो पुलिस को पता चला कि उसके अलावा खादिम शेख नामक शख्स भी उक्त ओला टैक्सी चलाता था तथा खादिम फिलहाल अपने गांव उमेठी के लिए रवाना हुआ है। इस जानकारी के बाद दहिसर पुलिस की एक टीम तुरंत अमेठी पहुंच गई और खादिम शेख को हिरासत मे लेकर मुंबई से चुराई गई स्कार्पियो कार अपने कब्जे में ले ली। पूछताछ में खादिम ने दहिसर पुलिस को बताया कि वह अब्दुल सत्तार, इंद्रेश यादव, उमेश यादव और रोहित कुमार मिश्रा उर्फ मिंटू नामक अपने साथियों की मदद से मुंबई में अब तक २९ कारें चुरी चुका है। दहिसर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत पिंगले ने बताया कि खादिम अपने साथियों के साथ ओला में घूमता था। रास्ते में लावारिस खड़े अच्छे वाहन के पास ओला टैक्सी से वह उतर जाता था और उक्त वाहन चुराकर अमेठी भाग जाता था जबकि उसके दूसरे साथी ओला टैक्सी लेकर आगे निकल जाते थे। पुलिस अब खादिम के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com