spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतालाब में डूबने से अधेड़ की गई जान

तालाब में डूबने से अधेड़ की गई जान

जौनपुर (सं. भा.) : क्षेत्र के कटवार बाजार में राम जानकी मंदिर के पास स्थित तालाब में रविवार की सुबह अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

कटवार बाजार बाजार निवासी राम दवर उर्फ भोजन ¨बद (50) बाजार में ही राम जानकी मंदिर के पास स्थित अंधराबीर तालाब के पास रविवार को तड़के शौच करने गए थे। शौच करने के बाद पानी के लिए तालाब पर गए। असंतुलित होकर सीढ़ी पर गिरे और लुढ़कते हुए तालाब में चले गए। सिर में गहरी चोट आने और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। तालाब पर गए लोगों ने लाश उतराई देखी तो शोर मचाया। पहचान होने के बाद परिजनों को खबर दी गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी व दोनों पुत्र अजय व विजय रो-रोकर बेहाल हो गए। घटना की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com