कानपुर देहात (सं. भा.) : भाजपा कार्यकर्ता भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के साथ ही आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें। रविवार को सरला देवी डिग्री कालेज अकबरपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एक बूथ 20 यूथ की तर्ज पर संगठन को मजबूत करने तथा अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सरला देवी महाविद्यालय में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के प्रभारी अशोक दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयासों से जहां विश्व स्तर पर देश का सम्मान व गौरव बढ़ा है। प्रदेश में माफियाओं पर शिकंजा कसने के साथ ही बिना भेदभाव के विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रयास शुरू किया है। इस मौके पर उन्होने कार्यकर्ताओं से अभी से लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही अनैतिक गठजोड़ के प्रति भी लोगों को सावधान करने का प्रयास शुरू करने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि कानपुर देहात को उन 24 जिलों में शामिल करने की अपील की जो योगी सरकार द्वारा नामित किए जाने हैं। इन जिलों में मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विकास कार्यों पर निगरानी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन कराने की घोषणा की। इसके तहत 17 जुलाई को सिकंदरा विधानसभा,18 जुलाई को रसूलाबाद विधानसभा, 19 जुलाई को भोगनीपुर विधान सभा व 20 जुलाई को अकबरपुर विधानसभा में किसान महासम्मेलन होंगे। बैठक में विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र ¨सह चौहान, मदन पांडेय, वंशलाल कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, विवेक द्विवेदी, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
RELATED ARTICLES


