मुंबई (संवाददाता)। आखिर लोकप्रिय अखबार संगठन भारत की भविष्य वाणी सच साबित हुई। कांदीवली (प.) के के. डी. कंपाउंड, इस्लाम कंपाउंड समेत गणेश नगर के अधिकांश झोप़डपट्टी क्षेत्रों में एसआरए योजना के तहत जमीन ह़डपने तथा लोगों को लालीपाप देने के उद्देश्य से दिवाली गिफ्ट बाटां गया। पिछले साल भी यहां के रहिवासी सोसायटियों मे रुपारेल बिल्डर द्वारा जूसर बाटां गया था जिसके चलते एसआरए के एलवाई में ब़डा घोटाला सामने आया १८२३ घरों की जगह २४ सौ से अधिक घरों को एनेक्सर में दिखाया गया। जिसका विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने बिल्डर और उनमें दलाल नेताओं के खिलाफ मोर्चा निकाला था। इस खबर के आधार पर अखबार ने आशंका जतायी थी कि इस दिवाली पर भी लालीपाप दिया जा सकता है। सच भी हुआ बिल्डर ने सोसायटी के प्रमुखों का मोहरा बनाकर इस बार कप़डा प्रेस करने वाला इस्त्री बांटा। जिसका ब़डी संख्या मे लोगों ने विरोध करते हुए उपहार लेने से मना कर दिया।


