spot_img
Homeमुंबईनालासोपारा में ४ रुपए के लिए मर्डर पुलिस स्टेशन के पास हुई...

नालासोपारा में ४ रुपए के लिए मर्डर पुलिस स्टेशन के पास हुई घटना

नालासोपारा (संवाददाता)। तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। वारदात पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मात्र ४ रुपए को लेकर हुई घटना में आरोपी ने रुपए न देने पर फिर्यादी की पेट में चाकू  घोंपकर हत्या कर दी। शुक्रवार की देर रात हुई घटना को लेकर फिर्यादी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मात्र एनसी दर्ज कर फिर्यादी को भगा दिया था।

इसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। मामले का संज्ञान लेते हुए पालघर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से १ पुलिस उपनिरीक्षक व १ हवलदार को निलंबित कर दिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार पूर्व जीवदानी मंदिर, कोलदांपा़डा निवासी गोरखनाथ भागवत उर्फ रवि मनपा में सफाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत था। दुबे इस्टेट के पांडव होटल के बगल स्थित दुकान पर रात्रि १ बजे के आसपास दो अंडा-पाव खरीदने गया था। इसके लिए दुकानदार ने २४ रुपए की मांग की, लेकिन भागवत ने उसे २० रुपए ही दिए। ४ रुपए को लेकर दोनों में बहस शुरु हो गई। इसी बीच भागवत के साथी ने रुपए भी दे दिए, लेकिन दुकान में ख़डे व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए भागवत के पेट में चाकू घोंप दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com