मुंबई (संवाददाता) देवकी नंदन जिंदल के ७५ वें जन्मदिन पर १४ जनवरी की शाम को गोरेगांव (प.) बांगुर नगर के विष्णु ग्राउ़ड में अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव की अध्यक्षत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने किया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे विश्व हिंदु परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देवकी नंदन जिंदल के शतापु होने की कामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक राम मंदिर नही बनेगा तक तक हिंदुओं का स्वाभीमान स्थापित नहीं होगा। पाकिस्तान के रावणपिंडी और पेशावरमें जब तक भगवा नही फहरेगा तब तक हिंदु शांति से नही बैठेगा। उन्होंने जोर दे कर कहा कि राम मंदिर भी बनेगा और घर-घर में राम राज्य भी आएगा। इसके लिए राम मंदिर बनाना जरुरी है और गौ हत्या बंदी कानून संसद में बनना चाहिए। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने भी जिंदल को जन्म दिन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने जाती-पाती में बटे हिंदुओं को सलाह दी कि दूसरों को दोष दे कर हम खुद की सुरक्षा नही कर सकते। समाज में फैली कुरुतियों से ल़डने का अव्हान भी उन्होंने किया। समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने पर उन्होंने जोर दिया। अपने अध्यक्षिय भाषण में राज्यपाल राम नाईक ने भी देवकी नंदन जिंदल को शतायु होने की शुभकामना दी। उन्होंने जिंदल को नई पी़ढी के लिए प्रेरणाश्रोत बताते हुए कहा कि आप के कर्म सुर्य के समान है। जिस प्रकार सुर्य सुबह से शाम तक चलता है। उसी प्रकार आप भी चलते रहें। साध्वी ऋतंभरा , महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद महाराज आदि ने भी इस मौके पर अपने उद्गार व्यक्त किए और देवकीनंदन जिंदल की लंबी आयु की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल, सुरेश भगेरिया, जयकुमार गुप्ता, रामचंद्र रामुका ने किया इस अवसर पर ब़डी संख्या में लोग उपस्थित थे।


