spot_img
Homeमुंबईनगरसेवक के पत्र पर हरकत में प्रशासन सब - वे पुल के...

नगरसेवक के पत्र पर हरकत में प्रशासन सब – वे पुल के दरार की हुई मरम्मत

मुंबई (संवाददाता)। मालाड पूर्व के शांताराम तालाब के पास बने सब – वे के पुल में आयी दरार को आखिर एमएमआरडीए के इंजीनियरों ने मरम्मत कर दिया. स्थानीय भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्र ने सब – वे पुल की जर्जर अवस्था को लेकर चिंता जताते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा था जिस पर संज्ञान लेते हुए इसकी मरम्मत की गयी. मरम्मत कार्य का जायजा मिश्र ने अधिकारियों के साथ लयिा.

मालाड के शांताराम तालाब के पास का पुल

सबवे में फैली गंदगी तथा अस्त व्यस्त प़डे पाइप से जाम होने वाले ट्रैफिक पर भी ध्यान देते हुए वहां की साफ सफाई कर दी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विनोद मिश्र ने मनपा के अतिरिक्त आयुक्त – १ को इस बाबत एक पत्र लिखकर इसके तुरंत मरम्मत की मांग की थी.

मिश्र के आनुसार स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर मैंने पी उत्तर विभाग के साथ एमएमआरडीए के उप अभियंता देठे, कनिष्ठ अभियंता शेख के साथ पुल के दरार के मरम्मत करने की मांग की थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com